अनिल सोनी
दुखद: जंगल सफारी के पूर्व डायरेक्टर रहे अनिल सोनी का कोरोना से निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (IFS) अनिल सोनी का कोरोना से निधन हो गया है। वे बिलासपुर के मुख्य वन सरंक्षक (वन्य जीव) और अचानकमार टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर तथा नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी के पूर्व डायरेक्टर थे।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल सोनी ने आज एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

बता दें कि अनिल सोनी बैच 2000 के आईएफएस (IFS) अफसर थे। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी को देशभर में एक अलग पहचान दिलाने में अनिल सोनी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने ही जंगल सफारी को बनवाकर और उद्घाटन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।