नई दिल्ली। ओडिशा में 23 जून को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा होगी या नहीं? सुप्रीम कोर्ट आज इस मामले पर अहम फैसला सुनाएगा। इससे पहले कोरोना वायरस के चलते सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ पुरी यात्रा पर रोक लगाई थी।

लेकिन, इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। इन पर आज कोर्ट की सिंगल बेंच सुनवाई करेगी। इन याचिकाओं में कोर्ट से अपील की गई है कि रथ यात्रा को अलग तरीके से निकालने की अनुमति दी जाए। बता दें कि 18 जून को सुप्रीम कोर्ट ने 23 जून को पुरी और ओडिशा के अन्य स्थानों पर होने वाली वार्षिक रथ यात्रा पर रोक लगा दी थी।अतिरिक्त सावधानी रखने की जरुरत बताई गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।