नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण आंसुओं से भी फैल सकता है। बैंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर और विक्टोरिया हॉस्पिटल के संयुक्त अध्ययन में यह दावा किया गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि आंसुओं में भी कोरोना वायरस का आरएनए पाया जा सकता है। अभी तक हम जानते हैं कि कोरोना वायरस ड्रॉपलेट और ऐरोसोल से ही फैलता है।

शोधकर्ताओं ने 45 कोविड संक्रमित मरीजों पर यह परीक्षण किया। उन्होंने पाया कि एक मरीज के कंजंक्टिवा स्वाब में कोविड वायरस पाया गया, 24 वर्षीय युवक था जो लक्षणविहीन संक्रमण से पीड़ित था। इस आधार पर शोधकर्ता अंबिका रंगिया का कहना है कि कंजंक्टिवा स्वाब में कोविड वायरस मिलने की संभावना बेहद कम है पर डॉक्टरों को संक्रमित मरीज की आंखों की जांच के समय सावधानी बरतनी चाहिए। इसी तरह नेत्ररोगों के मरीजों का इलाज करते समय नेत्र चिकित्सकों को सतर्क रहना चाहिए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।