नई दिल्ली/पेइचिंग। लेह में भारत के मिग-29 और अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्‍टर तैनात करने के बाद चीन ने भी लद्दाख से सटे अपने दो एयरबेस होटान, नग्‍यारी, शिगात्‍से (सिक्किम के पास) और नयिंगची (अरुणाचल प्रदेश के पास) में बडे़ पैमाने पर फाइटर जेट, बमवर्षक विमान और हेलिकॉप्‍टर तैनात कर दिए हैं। यही नहीं चीन की सेना ने पेंगांग सो झील पर फिंगर 4 के आगे भारतीय सैनिकों को गश्‍त से रोकने के लिए अपनी आक्रामक कार्रवाई और न‍िगरानी को बढ़ा दिया है।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने भारत से लगी अपनी पूरी सीमा पर स्थित हवाई ठिकानों होटान, नग्‍यारी, शिगात्‍से और नयिंगची में अतिरिक्‍त फाइटर जेट, बॉम्‍बर और लड़ाकू हेलिकॉप्‍टरों को तैनात किया है। पीएलए अरुणाचल की सीमा पर भी अपनी गतिविधि को तेज कर दिया है। पेंगांग सो झील पर जहां चीन की सेना एलएसी को बदलना चाहती है, वहीं चीनी सेना ने गोगरा हॉट स्प्रिंग में भी बड़े पैमाने पर सैनिकों और हथियार तैनात किए हैं।

See also  Trump threatens BRICS countries: ब्रिक्स देशों को ट्रम्प की धमकी, अब देना होगा 10% एक्स्ट्रा टैरिफ, भारत पर क्या होगा असर, पढ़ें पूरी खबर

भारत के इलाकों के लिए बढ़ा खतरा

चीन की ताजा हरकत से भारत के देपसांग, मुर्गो, गलवान, हॉट स्प्रिंग, कोयूल, फूकचे और देमचोक को खतरा का काफी बढ़ गया है। भारत ने भी चीन की इस चुनौती से निपटने के लिए अपनी तैयारी काफी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दोनों ही सेनाओं के बीच आज बैठक हो रही है। इससे पहले 6 जून को इसी तरह की बैठक हुई थी।



इससे पहले 15 जून की रात को भारत और चीन के जवानों के बीच गलवान घाटी में भीषण झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे और चीन के भी 40 से ज्‍यादा जवान हताहत हुए थे। इसके बाद दोनों ही देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। चीनी चुनौती से निपटने के लिए भारत ने नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में फाइटर जेट, लड़ाकू विमान और टैंक तैनात किए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।