ब्रेकिंग: कोरोना संक्रमित रेप के आरोपी आसाराम कोरोना पाजिटिव, तबीयत और बिगड़ी, वेंटिलेटर पर
ब्रेकिंग: कोरोना संक्रमित रेप के आरोपी आसाराम कोरोना पाजिटिव, तबीयत और बिगड़ी, वेंटिलेटर पर

जोधपुर। बलात्कार के आरोप में सजा काट रहे कथित धर्मगुरु आसाराम बापू की तबियत कोरोना संक्रमित होने के बाद बिगड़ गई है। जोधपुर में एमडीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराने के बाद उन्हें अब वेंटिलेटर पर भेज दिया गया है।

बता दें कि आसाराम बापू, 16 साल की लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल गए थे, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में भेज दिया गया था।

सूत्र ने बताया, “उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।” COVID-19 परीक्षण के लिए अन्य कैदियों के साथ उनके नमूने लिए गए, जिसमें उनका परिणाम पाजिटिव आया।

खबर सुनकर आसाराम के अनुयायी अस्पताल पहुंचे। पुलिस को लोगों को संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में प्रवेश करने की भी कोशिश की। अस्पताल में घुसने की कोशिश के दौरान दो महिला अनुयायियों को हिरासत में लिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।