रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत के बाद अब कार्यकर्ताओं की सरकारी उपक्रम और आयोगों में ताजपोशी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहम्मद असलम खान को राज्य सरकार ने राज्य हज कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। मोहम्मद असलम खान की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहम्मद असलम खान को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मंत्री मोहम्मद अकबर के करीबी माना जाता है। बता दें कि 04 जनवरी 2020 को आहूत समिति की बैठक में बहुमत से पारित निर्णय अनुसार मोहम्मद खान सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य हज कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ले रहे हैं समीक्षा बैठक

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।