रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल शुरु होते ही

बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने अजय चंद्राकर को विधानसभा में सवाल उठाने पर

मिली जान से मारने की धमकी का मामला उठाया।

 

जिसके बाद मामले को लेकर सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। जिस पर विधानसभा

अध्यक्ष ने संसदीय कार्यमंत्री को जांच के निर्देश दिए ।

 

इस पर आसंदी ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री पता करवाए ऐसा क्या हुआ है पूरी जानकारी दे

और उचित सुरक्षा मुहैया कराए। हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि

आखिर ये प्रदेश किस ओर जा रहा है। विधायक जनहित के मुद्दे न उठाएं तो कहा जाएं।

 

इस तरह के मामले अगर प्रदेश में आने लगे है तो हम कहां जाएंगे। संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे

ने कहा कि इस सदन के हर एक विधायक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। अजय चंद्राकर

इस सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं, कोई नए सदस्य भी है तो उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।

See also  छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री कराना हुआ और भी आसान, खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय

 

विधानसभा में बिना किसी डर के सवाल पूछे जाएंगे। उस व्यक्ति को ट्रेस किया गया है, उसकी

गिरफ्तारी भी हुई है। ये मामला बहुत गंभीर है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।