नहीं रहीं 105 की उम्र में चौथी कक्षा पास करने का रिकॉर्ड बनाने वाली भगीरथी अम्‍मा

टीआरपी न्यूज। केरल में साक्षरता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली सबसे बुजुर्ग महिला भगीरथी अम्मा का कल देर रात निधन हो गया। वह 107 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वृद्धावस्था में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण उनका निधन हुआ। बता दें कि भगीरथी अम्मा ने दो साल पहले ही 105 वर्ष की उम्र में साक्षरता परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी सराहना भी की थी।

नारी शक्ति पुरस्कार से किया गया था सम्मानित

कोल्लम जिले के प्रक्कुलम की रहने वालीं भगीरथी को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

भगीरथी अम्मा ने 2019 में राज्य द्वारा संचालित केरल राज्य साक्षरता मिशन (केएसएलएम) द्वारा आयोजित चौथी कक्षा की समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सबसे उम्रदराज छात्रा बनने का इतिहास रचा था।

See also  CG Breaking: नागपुर.कोलकाता इंडिगो फ्लाइट की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बम की सूचना पर हड़कंप

भगीरथी अम्मा राज्य साक्षरता मिशन द्वारा कोल्लम में आयोजित परीक्षा में शामिल हुई थीं और उन्होंने 275 में से 205 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। गणित विषय में उन्हें पूरे अंक प्राप्त हुए थे।

पीएम ने “मन की बात” में किया था भगीरथी अम्मा का जिक्र

बता दें कि भगीरथी अम्मा को पारिवारिक परेशानियों के कारण नौ वर्ष की आयु में अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। पढ़ाई के प्रति उनके जुनून की मोदी ने भी प्रशंसा की थी। प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में भी भगीरथी अम्मा के बारे में जिक्र किया था। भगीरथी अम्मा के परिजनों के मुताबिक वह 10वीं कक्षा की परीक्षा भी उत्तीर्ण करना चाहती थीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।