धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग, जानें पूजा मुहूर्त, क्या हाेगा लाभ

न्यूज डेस्क। धनतेरस 2 नवंबर मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य, मंगल और बुध ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे। बुध और मंगल की युति धन योग का निर्माण करती है। वहीं सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा।

इस योग को राजयोग की श्रेणी में भी रखा गया है। तुला राशि के लिए राज योग बन रहा है, जो व्यापार की कारक राशि मानी जाती है। मंगल-बुध की युति को व्यापार के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए कारोबारी इस दिन निवेश करके या नई योजनाओं को लागू करके आने वाले समय में आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं।

धनतेरस पर पूजा मुहूर्तः

धनतेरस तिथि 2021- 2 नवंबर, मंगलवार

धन त्रयोदशी पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से शाम 6 बजे तक

प्रदोष काल- शाम 05:39 से 20:14 बजे तक

वृषभ काल- शाम 06:51 से 20:47 तक

See also  RDA, NRDA और हाउसिंग बोर्ड सब नुकसान में, लेकिन स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन 100 करोड़ के फायदे में

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।