नहीं रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स, कार एक्सी़डेंट में मौत

टाउन्सविले। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (Australian all-rounder Andrew Symonds no more, dies in car accident) की रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। शनिवार रात करीब 10.30 बजे टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हुई।

क्वींसलैंड पुलिस ने बताया कि शहर से करीब 50 किलोमीटर वेस्ट में हर्वे रेंज में तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई। इस कार में एंड्रयू साइमंड्स सवार थे।

Australian all-rounder Andrew Symonds no more, dies in car accident

पुलिस ने बताया कि हादसा एलिस रिवर ब्रिज के पास हुआ था। कार में साइमंड्स अकेले थे। उन्हें गंभीर चोटें आई थी। उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

क्रिकेटरों ने शोक प्रकट किया

46 साल के एंड्रयू साइमंड्स की मौत के बाद क्रिकेट जगत में निराशा छा गई है। पूर्व क्रिकेटरों ने शोक प्रकट किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना दुख साझा किया है। उन्होंने कहा कि ये काफी दर्दनाक है।

See also  अब 'आप' के हुए प्रशांत किशोर,सिसोदिया बोले- अबकी बार 67 पार

पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मार्क टेलर ने कहा कि ‘यह क्रिकेट के लिए एक और दुखभरा दिन है।’ पाकिस्‍तानी दिग्‍गज शोएब अख्‍तर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि फील्‍ड पर और उससे परे हमारा खूबसूरत रिश्‍ता था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।