IIFA 2022: यूएई के यस आईलैंड में होने वाला आईफा अवॉर्ड्स इवेंट स्थगित, अब इस महीने होगा आयोजन

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के यस आईलैंड में 19 मई से शुरु होने जा रहे आईफा फिल्म अवॉर्ड्स इवेंट को राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के के कारण स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के शोक में वहां 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई है। जानकारी के अनुसार इवेंट का आयोजन अब 14 से 16 जुलाई को होगा।

बता दें कि इस बार अबू धाबी के यस द्वीप में 20 और 21 मई को आयोजित होने वाले आईफा अवॉर्ड इवेंट में इस बार अवॉर्ड के लिए नौ कैटेगरी को शामिल किया गया है, जिसमें सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, एडिटिंग, कोरियोग्राफी, साउंड डिजाइन, साउंड मिक्सिंग, बैकग्राउंड स्कोर और स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल) श्रेणी शामिल हैं।

See also  मनीष सिसोदिया के PA को ED ने किया गिरफ्तार !, डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर किया दावा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।