CG Breaking: सवारियों से भरी ऑटो कुएं में जा गिरी, 2 की मौत, 4 घायल

अंबिकापुर/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के थाना कालिकापुर में सवारियों से भरी एक ऑटो गहरे कुएं में जा गिरी है। हादसे में ऑटो सवार दो महिलाओं की कुएं में डूबकर मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर में रामचंद्रपुर से 6 लोग एक ऑटो में सवार होकर रामानुजगंज जा रहे थे। इस दौरान कालिकापुर के पास उनकी ऑटो अनबैलेंस होकर सड़क किनारे कुंए में जा गिरी। घटना में दो महिलाओं की पानी में डूबकर मौत हो गई। वहीं कुएं में डूबे चार लोगों को ग्रामीणों की मदद से निकाला गया है। मृतकों में देवमुनि यादव और माला यादव शामिल हैं।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची रामचंद्रपुर पुलिस स्थानीय लोगों की मदद शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है,वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।