Bhupesh Baghel

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में फार्मासिस्ट डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा… कका अभी जिंदा है….

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मंच पर बैठे थे। जब मुख्यमंत्री छात्रों को संबोधित करने अपने स्थान से उठे तब उन्होंने ने फिल्मी अंदाज में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा-‘कका अभी जिंदा है…’

मुख्यमंत्री के इस स्पीच के बाद ऑडिटोरियम में तालियां बजती नजर आई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोग लगातार ‘भूपेश कका, भूपेश कका’ के नारे लगाते नजर आए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।