नई दिल्ली :वैश्विक बाजार में तेजी और रुपये में गिरावट के बीच सोने के भाव (Gold Price Today) आसमान छू रहे हैं। अगर आप धनतेरस (Dhanteras) और दिवाली (Diwali) के मौके पर सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो अभी खरीदना अधिक मुफीद होगा। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन की तरफ से मंगलवार को जारी कीमत के अनुसार 24 कैरेट गोल्‍ड के रेट में 349 रुपये की ग‍िरावट देखी गई और यह 50,771 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 999 टंच चांदी 1,068 रुपये प्रत‍ि क‍िलो गि‍रकर 57,881 रुपये पर पहुंच गई है।

(Gold Price Today ) इससे पहले सेशन में सोना 51,120 रुपये (तोला) और चांदी 58,949 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ था। वहीं 23 कैरेट सोने का रेट मंगलवार को 50,568 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 22 कैरेट 46,506 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 18 कैरेट 38,078 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।