सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सातवें वेतनमान के एरियर्स भुगतान का आदेश जारी

रायपुर। दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने सातवें वेतनमान के एरियर्स के लिए 5वीं किश्त का आदेश जारी कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पांचवीं किश्त के रूप में माह जनवरी 2017 से माह मार्च 2017 तक का वेतन भुगतान किया जायेगा।

जारी आदेश के मुताबिक पांचवें किश्त के रूप में माह जनवरी 2017 से माह मार्च 2017 तक का वेतन भुगतान किया जायेगा। छह किश्तों में बकाया वेतन भुगतान होना था, जिसमें से ये 5वीं किश्त जारी हो गयी है। इससे पहले 1 दिसंबर 2021 को चौथे किश्त के भुगतान का आदेश जारी किया गया था।

उल्लेखनीय है कि सातवें वेतनमान के एरियर्स को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन लगातार पहल कर रहा था। इस संबंध में संयुक्त सचिव राजेश सिसोदिया ने आदेश जारी करते हुए पे बिल तैयार कर कोषालय के प्रावधानों का पालन कर राशि जारी करने कहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।