राहुल के दौर से पहले भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, थोड़े की देर में होगी शुरु, लिए जाएंगे कई फैसले

रायपुर। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास से पहले मंगलवार को होने वाली भूपेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर की गई घोषणाओं का अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा बजट पर भी मंत्रियों के साथ चर्चा की जाएगी।

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। बैठक में कर्मचारियों के लिए फाइव डे वीक, पेंशन में राज्य सरकार का हिस्सा बढ़ाकर 10 से 14 फीसदी करने, अनियमित निर्माणों को नियमित करने समेत विभन्न योजनाओं को हरी झंडी दी जाएगी। इसके अलावा भी कुछ अहम फैसले हो सकते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।