बस्तर में GEM का गेमः 7 गुना अधिक दाम में अधिकारी कर रहे खरीदी, 800 की स्टूल 4800 रु, रात 1ः00 बजे 21 लाख के कैमरों के लिए 1 करोड़ के ऑर्डर जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला इन दिनों अधिकारियों की महत्वकांक्षा पूरी करने का गढ़ बना हुआ है। यहां पदस्थ अधिकारी शासकीय विभाग में सामानों की आपूर्ति छत्तीसगढ़ के पोर्टल e Manec को दरकिनार करते हुए GEM पोर्टल से कर की जा रही है। हैरत की बात यह है कि अधिकारी बाजार से करीब 7 गुना से ज्यादा कीमत पर सामानों की खरीदी कर रहे हैं।

क्या है e Manec पोर्टल

ई-मानक छत्तीसगढ़ राज्य में शासकीय खरीदी के लिये सुगम एवं सुविधायुक्त ऑनलाइन क्रय पोर्टल Chhattisgarh e-Procurment System है। यहां राज्य शासन के समस्त शासकीय विभाग/निगम/मंडल/ स्थानीय निकायों आदि द्वारा वस्तुओं की खरीदी की जा सकती है। जिसकी दरें सीएसआईडीसी द्वारा निर्धारित की जाती हैं।

मगर बस्तर में शासकीय विभागों में कार्यरत अधिकारी शासन की मंशा पर पानी फेरते हुए GEM पोर्टल से महंगे सामनों की खरीदी कर सरकारी खजाने को लूटा रहे हैं।

देखें किस तरह हो रही है लूट

यहां बस्तर के कुछ विभागों में पदस्थ अधिकारी विभागों के लिए सामान बाज़ार भाव से 7गुना दाम में खरीद रहे हैं। उदाहरण के तौर पर एक अलमारी की बाजार में कीमत 8 हजार रुपए है तो सरकार उसे 44000 रुपए में खरीद रही है वह भी नॉन ब्रांडडेड। आपको बता दें कि इस प्रोडक्ट मे सबसे महँगा सामान गोदरेज का 25000 रुपए में आता है।

See also  SUSPENDED : जेम पोर्टल से खरीदी में जारी है धांधली, इस बार उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज प्राचार्या समेत 4 असिस्टेंट प्रोफेसर को किया सस्पेंड

कर्मठता ऐसी कि गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय अवकाश में हुए कई ऑर्डर जारी

स्वास्थ्य विभाग नारायणपुर और ट्राइबल विभाग दंतेवाड़ा में पदस्थ अधिकारियों को सामान आपूर्ति करने की इतनी जल्दी थी कि राष्ट्रीय अवकाश के दिन याने 26 जनवरी को भी वे काम करते नजर आए। वह भी ध्वजारोहण के ठीक 20 मिनट बाद ही GEM Portal पर कई सारे ऑर्डर जारी कर दिए गए।

31 दिसंबर देर रात 12ः12 बजे खरीदी आदेश हुआ जारी

शासकीय विभागों में काम करने वाले अधिकारी 5 बजते ही अपने विभाग से अधिकांशतः नदारद मिलते हैं। मगर बस्तर में काम करने वाले अधिकारी रात 1.00 भी काम करते हैं। टीआरपी के पास पुख्ता सबूत हैं। दंतेवाड़ा ट्राइबल विभाग द्वारा 31 दिसंबर की रात 12ः12 बजे करीब 1 करोड़ के सीसीटीवी कैमरे का
ऑर्डर जारी कर दिया गया। जिसका बाजार भाव 21 लाख रुपए है।

रात एक बजे अप्रूवल और ऑर्डर देते हैं अधिकारी

कोंडागांव के स्वास्थ्य विभाग में 31 दिसंबर की देर रात जब हम नव वर्ष सेलीब्रेट कर रहे थे वहीं अधिकारी सप्लायरों को रात एक बजे अप्रूवल और ऑर्डर दे रहे थे। इस दौरान 800 रुपए में मिलने वाली मेडिकल स्टूल को 4800 रुपए में खरीदा गया। विभाग ने इस रात एक बजे 15 स्टूल 67,000 रुपए में खरीदा।

See also  GeM's Scam: 25 लाख के टेंडर पर मांगा 1000 करोड़ का टर्न ओवर, DMF फंड से खरीदी करेगा शिक्षा विभाग

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।