ब्रेकिंग: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंचीं, बजट को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग शुरू

नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे संसद में आम बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार का 10वां और निर्मला का चौथा बजट है।

सुबह करीब 9.50 बजे बजट की कॉपी संसद भवन पहुंच गई। इसके चंद मिनट बाद वित्त मंत्री भी संसद पहुंच गईं।

बजट को औपचारिक मंजूरी देने के लिए सुबह 10.10 बजे प्रधानमंत्री की अध्‍यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इससे पहले सीतारमण ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर आदिवासी कांग्रेस नेता का विवादित बयान, बीजेपी पर भी साधा निशाना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।