बिग ब्रेकिंग: जशपुर कोविड सेंटर में आग, 51 मरीज भर्ती, 25 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर
बिग ब्रेकिंग: जशपुर कोविड सेंटर में आग, 51 मरीज भर्ती, 25 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर

जशपुर। जशपुर जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर के ऑक्सीजन प्लांट के कंट्रोल यूनिट में आग लगने से कुछ देर के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो गई। हांलाकि किसी मरीज को कोई दिक्कत नहीं हुई और समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम गनपत नायक ने बताया कि कोविड केयर सेंटर के ऑक्सीजन प्लांट के कंट्रोल यूनिट में अचानक धुंवा उठा और आग लग गई। सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया गया।

कोविड केयर सेंटर में फिलहाल 51 मरीज भर्ती हैं जिसमें लगभग 25 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। आपातकालीन व्यवस्था कर ऑक्सीजन प्लांट से यूनिट से ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  CG Train Cancelled: रेल यात्रियों को झटका, इतवारी पैसेंजर सहित 8 ट्रेनें रद्द

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।