रायपुर। बलात्कार मामले में फंसे IAS जनक पाठक की मुश्किलें बढ़ने लगी है। जनक पाठक को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जांजगीर के पूर्व कलेक्टर जनक पाठक पर कार्रवाई की गयी है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल को उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिये हैं। चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल ने निलंबन का आदेश जारी किया है।

इससे पहले जांजगीर के कोतवाली थाने में महिला की शिकायत के बाद अलग-अलग धाराओं के तहत रेप का मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में महिला ने एसपी पारूल माथुर से मिलकर पूरे प्रकरण की शिकायत की थी।

महिला का आरोप था कि कलेक्टर ने 15 मई को उसके साथ चैम्बर में ही रेप किया था। इस मामले में महिला ने ये आरोप भी लगाया था कि जब वो कलेक्टर से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही थी, तो उसके शिक्षाकर्मी पति को बर्खास्त करने की धमकी दी गयी।

See also  O ब्लड ग्रुप वालों को कोरोना संक्रमण का खतरा कम, शोध में खुलासा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।