नक्सली विस्फोट
BIG BREAKING : अबूझमाड़ में नक्सली विस्फोट, ITBP का जवान शहीद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अबूझमाड़ के कोहकमेटा मार्ग पर शुक्रवार की शाम नक्सलियों के आईडी ब्लास्ट में आइटीबीपी 53वीं बटालियन का एक जवान शहीद हो गया है. बताया जाता है कि सड़क सुरक्षा के दौरान नक्सलियों के द्वारा जवानों को टारगेट किया गया, जिसमें किहकाड के पास नक्सलियों के निशाने में जवान आ गए.

जवान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे में जवान का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। नारायणपुर उप पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर ने घटना की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, शहीद जवान मंगेश हरिदास रामटेके नागपुर (महाराष्ट्र) के रहने वाले थे.

बता दें कि बीते दस दिनों के अंदर नक्सल वारदात में तीन जवानों की शहादत के साथ दो जवान घायल हुए हैँ. वहीँ, नक्सलियों के द्वारा दो दिन पहले पर्चा फेंक कर सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों और उनके मुंशी को निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी देकर जन अदालत में सजा देने का एलान किया गया है.

See also  इटली के अखबार में 10 पेज के शोक संदेश हुए प्रकाशित, सोशल मीडिया में लोग घबराए

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।