Chhattisgarh Weather Update : हवा की दिशा बदली तो चुभने लगी धूप और बढ़ेगा तापमान

रायपुर। मार्च महीना शुरू होते ही छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह से बदल गया है और दोपहर की तेज धूप चुभनी शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आया है इस वजह से रात में थोड़ी ठंडक बनी हुई है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब हवा की दिशा भी बदल गई है। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले तीन दिनों तक यह बढ़ोतरी जारी रहेगा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि इस अवधि में मौसम शुष्क और आकाश मुख्य रूप से साफ रहेगा। मौसम में और भी बदलाव होने का अनुमान है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।