बीरगांव निगम चुनाव: स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, काउंटिंग कल

रायपुर। बीरगांव निगम चुनाव के लिए मतगणना कल गुरुवार को होगी। 20 दिसंबर को बीरगांव के मतदाताओं ने 40 वार्ड के प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला कर दिया है।

इसके लिए अडवानी स्कूल में 12 कमरों को चिन्हित किया गया है, जहां सभी वार्डों के मतों की गिनती होगी। मतगणना में शामिल होने वाले लोगों का कार्ड बनाया जा रहा है, जिनके पास कार्ड होगा। उन्हें ही भीतर प्रवेश दिया जाएगा।

स्ट्रांग रूम के बाहर थ्री लेअर में कड़ी सुरक्षा

बीरगांव नगर निगम चुनाव में प्रशासन ने अडवानी स्कूल को स्ट्रांग रूम बनाया है। जहां मतदान के बाद पेटियों को रखा गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था इतनी तगड़ी है कि हवा और रोशनी का भीतर जाना मुश्किल है। स्ट्रांग रूम की सभी खिड़कियों और रोशनदार को ईट व सीमेंट से चुनवा दिया गया है। कमरे को पूरी तरह पैक कर दिया गया है।

वहां लाइट और बिजली व्यवस्था भी ऐसी की गई है कि शॉर्ट सर्किट न हो सके। बिजली विभाग वाले भी लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का भी सख्त पहरा है। थ्री लेअर में हथियारों से लैस जवान भीतर और बाहर लगाए गए है।

See also  नई सड़क क्यों टूटी? CM साय का बेमेतरा कलेक्टर को कड़ा एक्शन प्लान, दोषियों पर गिरेगी गाज

बाहर और भीतर लगाए गए हैं सीसीटीवी 6 हाईटेक कैमरे

स्ट्रांग रूम के बाहर और भीतर सीसीटीवी 6 हाईटेक कैमरे लगाए गए है। स्ट्रांग रूम के कैमरे को बाहर लगे स्क्रीन से जोड़ दिया गया है। जहां से सभी दल के लोग मत पेटियों को देख सकते हैं। स्कूल के मैदान में भी कैमरे से नजर रखा जा रहा है। उसकी रिकॉर्डिंग की जा रही है। ताकि आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा सके।

20 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी


स्ट्रांग रूम के बाहर और भीतर 20 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और जिला बल के फाेर्स है। सीएएफ के जवान स्ट्रांग रूम के भीतर और बाहर तैनात है।

बिना आईडी और अधिकारियों के अनुमति किसी को जाने नहीं देते है। स्कूल के मैदान में उरला पुलिस के जवान तैनात है। अधिकारी खुद हर तीन घंटे में स्ट्रांग रूम की जांच करने पहुंचते हैं।

See also  बड़ी खबर: बीजेपी ने मारी बाजी, छत्तीसगढ़ में 21 सीटों के लिए उम्मीदवार किए घोषित, देखें लिस्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।