रायपुर ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट 2022
रायपुर ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट 2022

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार और कोरबा के व्यापारी भगवान दास अग्रवाल के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। बिलासपुर से पहुंची आयकर की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

भगवान दास अग्रवाल मंत्री के रिश्तेदार हैं।उनके नाम से कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। बता दें कि व्यवसायी भगवान दास अग्रवाल के पास कई ब्रांडेड कम्पनियों की फेंचाइजी है।

रायपुर में रायपुर के चौबे कॉलोनी और शंकर नगर में भी आईटी की रेड

रायपुर में रायपुर के चौबे कॉलोनी में आईटी की टीम रवि सिंघल के घर पर छापा मारा है। बता दें कि रवि सिंघल रायगढ़ के स्कॉई अलॉज के मालिक हैं।

इसके अलावा शंकर नगर के ओम श्री अपार्टमेंट, सुमित कोल, वॉलफोर्ट सिटी में प्रदीप अग्रवाल के घर पर आईटी ने की छापामार कार्रवाई जारी है। वहीं कॉलोनी में अन्य लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है।

See also  पुलवामा हमले का एक साल बीता, नहीं दायर हुआ आरोपपत्र

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।