सीएम के गोबर वाले बयान का भाजयुमो ने किया विरोध, जयस्तंभ चौक पर पुतला दहन के दौरान पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
सीएम के गोबर वाले बयान का भाजयुमो ने किया विरोध, जयस्तंभ चौक पर पुतला दहन के दौरान पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सरकार की गोधन न्याय योजना पर निशाना साधते हुए प्रदेश में गोबर घोटाले का आरोप लगाया तो उसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कह दिया कि उनके दिमाग में ही गोबर भरा हुआ है। इस पर अब भाजपा भड़की हुई है। आज शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस मुद्दे को लेकर राजधानी के जयस्तंभ चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।
पुतला दहन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस के जवानो से जमकर धक्का-मुक्की हुई, इसी दौरान पुलिस निरीक्षक दुर्गेश रावटे एकाएक गिर पड़े। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।


देखिए VIDEO :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…