टीआरपी ब्यूरो। नारी सुरक्षा के तमाम दावों के बीच बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक महिला की हत्या (Murder) कर प्लास्टिक के बोरी में भर कर उसकी लाश फेंक दी गई। लाश करीब 15 टुकड़ों में मिली है। सिर नहीं मिलने से शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल, टुकड़ों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।

मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में सौ फुटा रोड पर फातिमा कॉलोनी का है। सोमवार शाम करीब साढ़े बजे श्मशान और कब्रिस्तान के बीच में कूड़े के ढेर पर एक महिला का नग्न धड़ मिला।

पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन शुरू हुई तो कूड़े के ढेर पर ही प्लास्टिक का कट्टा (बोरी) मिला। पुलिस ने कट्टे को खोला तो उसमें शरीर के अन्य टुकड़े मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाश करीब 12 से 15 टुकड़ों में थी। सिर गायब है, इससे मृतका की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस को आशंका है कि हत्याकांड को कहीं और अंजाम देकर शव को यहां फेंका गया है। इसके पीछे हत्यारोपियों की मंशा महिला की पहचान छिपाना रही होगी।

फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अजय साहनी, एसएसपी मेरठ ने बताया है कि एक अज्ञात महिला की कई टुकड़ों में लाश मिली है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।