कोट्टायम (केरल)। रविवार की सुबह थी, और सदानंदन घर से सब्जी लेने निकले थे। लेकिन, उनके पास 500 रुपए के छुट्टे नहीं थे। इसलिए उन्होंने दुकानदार से एक लॉटरी का टिकट खरीद नोट का छुट्टा करवा लिया। वैसे तो सदानंद लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीद रहे थे।

लेकिन उनकी किस्मत कभी चमकी नहीं थी। इस बार देने वाले ने उन्हें छप्पर फाड़ के दे दिया। दरअसल, लॉटरी टिकट खरीदने के चंद घंटे बाद ही उन्हें पता चला कि वह जैकपॉट के विजेता बन गए हैं, जिसकी इनाम राशि 12 करोड़ थी।

केरल के कोट्टायम का है मामला

77 वर्षीय सदानंदन ओलीपराम्बिल (Sadanandan Oliparambil) केरल के कोट्टायम के रहने वाले हैं। वो केरल सरकार के क्रिसमस-न्यू ईयर लॉटरी (क्रिसमस न्यू ईयर बंपर 2021-22) का 12 करोड़ रुपए का पहला पुरस्कार जीतकर सुर्खियों में छा गए हैं।

दरअसल, वह पिछले कई सालों से नियमित रूप से लॉटरी टिकट खरीद रहे थे लेकिन यह पहली बार है कि जब उन्होंने बंपर इनाम जीता है।

See also  स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- तबलीगी जमात की वजह से दो दिन में 14 राज्यों से कोरोना के 647 मरीज आए सामने,

कुछ घंटों में बने ‘करोड़पति’

सदानंदन को 500 रुपए के छुट्टे की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने सेलवन नाम एक स्थानीय लॉटरी विक्रेता से एक लॉटरी टिकट (XG 21858) खरीद लिया। उन्होंने बताया- मैं मीट की दुकान की तरफ जा रहा था और नोट का छुट्टा कराने की कोशिश कर रहा था।


जब छुट्टा नहीं मिला तो उन्होंने एक लॉटरी टिकट खरीद लिया, और दोपहर में जब रिजल्ट आया तो वह हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि यकीन ही नहीं हुआ कि वो चंद घंटे में ‘करोड़पति’ बन गए हैं।

संघर्ष के दौर से गुजर रहा था जीवन

सदानंदन, कुडेमपाडी (Kudayampadi) के पास अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक छोटे से घर में रहते हैं। वह पेशे से पेंटर हैं, जिनकी जिंदगी महामारी के बाद से मुश्किलों से गुजर रही थी। उनका कहना है- अब मैं अपना अच्छा सा घर बनाना चाहता हूं और अपने बच्चों के भविष्य को संवाराना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि रकम को कैसे खर्च करना है इसका फैसला अपने दो बेटों सनीश और संजय से विचार-विमर्श के बाद करेंगे।

See also  कोरोना वायरसः जापानी शिप पर 4 और भारतीय संक्रमित; मुंबई एयरपोर्ट पर मलेशिया, इंडोनेशिया समेत 4 देशों से आने वालों की भी स्क्रीनिंग

12 करोड़ नहीं, इतने रुपए मिलेंगे

रिपोर्ट के अनुसार, सदानंद को टैक्स की कटौती और लॉटरी एजेंट के कमीशन के बाद लगभग 7.39 करोड़ रुपए मिलेंगे। बता दें, केरल के लॉटरी विभाग ने 47 लाख से अधिक टिकट बेचे थे। इस टिकट की कीमत 300 रुपए थी, जिसे कोट्टायम शहर के एक लॉटरी एजेंट बिजी वर्गीज ने कुडेमपाडी के पास पांडवम में लॉटरी विक्रेता कुन्नेपरंबिल सेलवन को बेचा था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।