ब्रेकिंग: राजधानी रायपुर में गैस एजेंसी के मैनेजर से 1 लाख 85 हजार की लूट, झपटा मारकर बाइक सवार फुर्र हो गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे गैस एजेंसी के मैनेजर से दिन दहाड़े 1 लाख 85 हजार लूटकर बाइक सवार फुर्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

गैस एजेंसी का मैनेजर सुरेंद्र पाल सिंह

जानकारी के मुताबिक घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के ऐश्वर्या विंडमिल इलाके की है। गुरुवार सुबह रायपुर गैस एजेंसी का मैनेजर सुरेंद्र पाल सिंह खम्हारडीह इलाके में अपने मालिक के यहां से 1 लाख 82 हजार रूपए लेकर बैंक जा रहा था। इस दौरान ऐश्वर्या विंडमिल इलाके के पास पीछे से तीन बाइक सवार युवक पहुंचे। तीनों ने पता पूछने के नाम पर सुरेद्र पाल सिंह को रूकवाया और रूपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित मैनेजर ने इसकी सूचना खम्हारडीह पुलिस को दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।