BREAKING-राहुल गांधी के फेसबुक अकाउंट भी होगा एक्शन! NCPCR ने कार्यवाही को लिखा पत्र

नई दिल्ली। दिल्ली में नाबालिग बच्ची के कथित बलात्कार और हत्या मामले से जुड़ी फोटो पोस्ट करने के चलते फेसबुक (Facebook) भी राहुल गांधी के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को पत्र लिखकर उनकी प्रोफाइल के खिलाफ ‘उचित कार्रवाई’ की मांग की है।

बता दें कि इससे पहले भी NCPCR ने ट्विटर को भी पत्र लिखा था, जिसके बाद कंपनी ने सख्त कदम उठाते हुए गांधी समेत कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं के खाते अस्थाई रूप से बंद कर दिए थे। शुक्रवार को फेसबुक को लिखे पत्र में आयोग ने राहुल गांधी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर हुए वीडियो को हटाने की मांग की है।

कहा गया है कि इस वीडियो में दिल्ली में कथित रूप से बलात्कार और हत्या का शिकार हुई ‘नाबालिग बच्ची के परिवार’ की पहचान उजागर हो रही है। साथ ही आयोग ने जेजे अधिनियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की मांग की है। ट्विटर ने भी दिल्ली मामले से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट करने के चलते ही कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।