ब्रेकिंग: मास्क न लगाने पर बैंक के गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली, हालत नाजुक

टीआरपी न्यूज। बैंक में आए ग्राहक के मास्क न लगाने को लेकर हुए विवाद में बैंक के गार्ड (Bank Guard) ने शुक्रवार को एक ग्राहक को गोली मारकर घायल कर दिया। जिससे बैंक में मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले मेें आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना बरेली की बैंक ऑफ बड़ौदा की स्टेशन शाखा की है। बरेली जंक्शन के पास नॉर्थ रेलवे कॉलोनी के रहने वाले राजेश कुमार राठौर (35) टेलीकॉम डिपार्टमेंट में हेल्पर हैं।  राजेश सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में गए थे, जहां वो बगैर मास्क कार्यालय के अंदर घुस गए।

यह भी पढ़ें:रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 56 लाख का गांजा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

जिस पर गार्ड से उनकी कहासुनी हुई। दोबारा फिर बैंक के अंदर बगैर मास्क जा रहे थे. जिस पर गार्ड केशव कुमार ने विरोध किया। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई. गार्ड ने अपनी दोनाली बंदूक से राजेश को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  Gujarat: गुजरात में आप को बड़ा झटका, MLA भूपत भयानी BJP में हो सकते है शामिल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।