ICMR
ICMR के महानिदेशक ने कहा- अल्फा-बीटा हो या डेल्टा-गामा

टीआरपी डेस्क। देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण के बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने शुक्रवार को एक राहत भरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविशील्ड और कोवाक्सिन का टीका कोरोना वायरस के अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ कारगर है।

आईसीएमआर के अनुसार, कोविड का डेल्टा प्लस वेरिएंट अब तक दुनिया के 12 देशों में पाया गया है। वहीं हमारे देश में अब तक इसके 48 मामलों की पहचान की गई है।

यह भी पढ़ें: भारतीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का twitter हैंडल ब्लॉक, koo ऐप के जरिए दी जानकारी, कहा- अपना एजेंडा चलाना चाहता है twitter

डॉक्टर भार्गव ने कहा कि कोविड का टीका गर्भवती महिलाओं को भी दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों में भी इसका उल्लेख किया गया है। बकौल डॉक्टर भार्गव, हमने कोरोना वायरस के अन्य वेरिएंट का जिस प्रकार से परीक्षण किया था उसी प्रकार से डेल्टा प्लस पर भी अनुसंधान किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले सात से 10 दिनों में इसके परिणाम भी मिल जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।