रायपुर। प्रदेश में अब तक विदेश से पहुंचे कोरोना के संदिग्ध मरीजों के 122 सैंपल की जांच की गई है। इसमें एक पॉजिटिव है। 110 का सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सुरक्षा के लिहाज से 96 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जानकारी के अनुसार विदेश से पहुंचे लोगों में सबसे अधिक राजधानी के हैं।


इसी बीच बड़ी खबर ये है कि छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र से लगी अपनी सीमाओं को सील कर दिया है। बता दें कि इस वक्त महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, इसी वजह से छत्तीसगढ़ सरकार ने एहतियात के तौर पर ये कदम उठाया है।

प्रदेश में अब तक की स्थिति

जिला – सैंपल – होम आइसोलेशन

रायपुर – 76 – 65

दुर्ग – 12 – 5

कोंडागांव – 3 – 0

रायगढ़ – 2 – 0

सरगुजा – 5 – 3

जांजगीर – 3 – 1

सूरजपुर – 2 – 2

बिलासपुर – 4 – 4

दंतेवाड़ा – 1 – 1

बलौदाबाजार – 2 – 2

See also  ISRO के लिए आज बेहद अहम दिन, चंद्रयान-2 से अलग होगा विक्रम लैंडर

राजनांदगांव – 4 – 4

कोरबा – 4 – 4

सुकमा – 1 – 1

जगदलपुर – 3 – 3

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।