ब्रेकिंग: राजधानी रायपुर में डबल मर्डर, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाने क्षेत्र में एक ही दिन हत्या के दो अलग अलग मामले सामने आने से सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह नहरपार इलाके में रहने वाले जयप्रकाश डेहरे का मोहल्ले के ही युवक गोलू ध्रुव के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी गोलू ध्रुव ने सामने रखे पत्थर से जयप्रकाश के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले में जयप्रकाश लहूलुहान हालात में जमीन पर ही गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया है।

खमतराई इलाके में हुई हत्या की दूसरी घटना सेंधवार तालाब की है। मृतक का नाम कोमल साहू बताया जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश कर रही है।

See also  फोन टेपिंग मामले में SIB में पदस्थ SI राकेश जाट को EOW ने किया तलब

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।