रायपुर/कांकेर। कांकेर वन मण्डल के ग्राम किसनपुरी में वन विभाग ने रायल बंगाल टाइगर

की खाल की तस्करी करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार नग

मोटर साइकिल और 11 नग मोबाइल जब्त किए गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को गत 29 नवम्बर को खबर मिली कि एक बाघ के

खाल का सौदा बीजापुर में किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की स्पेशल

टीम एन्टी पोचिंग यूनिट तथा डाॅग स्क्वायड अचानकमार टाइगर रिजर्व ने बीजापुर के एक व्यक्ति

से फोन से सम्पर्क कर सौदा करने का प्रयास किया गया।

 

जिसके बाद वन विभाग ने अपने ही एक कर्मचारी को बाबा बनाकर उस व्यक्ति के पास भेजा ।

इसी बीच एन्टी पोचिंग यूनिट तथा डाॅग स्क्वायड अचानकमार टाइगर रिजर्व के दल नायक संदीप

सिंह की अगुवाई में स्निफर डाॅग सिम्बा और नेरो के साथ वन मण्डल कांकेर के टीम द्वारा जिला

See also  13 वर्षों बाद धुर नक्सल क्षेत्र में फिर जली शिक्षा की ज्योत, लौटी स्कूलों में रौनक

कांकेर तहसील नरहरपुर के अंतर्गत ग्राम किसनपुरी के एक घर में घेरा बंदी की गई।

 

टीम को मौके पर एक नग बाघ की खाल, चार नग मोटर साइकिल तथा 11 नग मोबाइल मिले। मुख्य

वन संरक्षक नायक ने बताया कि बाघ के खाल को पकड़ने की कार्रवाई में गठित टीम के साथ-साथ

कांकेर वन मण्डल के  सियाराम सिंह, आरके मण्डले तथा कैलाश सिंह ठाकुर का सक्रिय सहयोग रहा।

 

बता दें कि वन मंत्री मोहम्मद अकबर के दिशा निर्देशन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी तथा

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अतुल कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा वन्य प्राणियों के

अवैध शिकार तथा व्यापार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  बिलासपुर में गांजा तस्करों का नेटवर्क फूटा, पैडलर ने बताया कि आईपीएस तक पहुंचाया पैसा

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।