टीआरपी डेस्क। मशहूर एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला का 89 वर्ष की आयु में अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। कोरोनावायरस संक्रमण के चलते उनकी मौत हुई है। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने बेजान दारूवाला के निधन पर दुख जताया है।

कोविड के लिए कहा था- यह कोरोना के लिए कठिन समय होगा

बेजान दारूवाला पूरी दुनिया में अपनी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर थे। जब भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण फैल रहा था, तब उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि कोरोना के लिए अब एक कठिन समय होगा। दारुवाला भगवान गणेश के भक्त थे। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।