रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राज्यपाल अनुसूइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अनेक नेताओं ने शोक जताया है।


कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने फोन पर रेणू जोगी से बात कर उन्हें ढाढस बंधाया। बता दें कि अजीत जोगी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हृदयाघात के बाद 9 मई से जनता कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी कोमा में थे। यहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। आज उन्होंने रायपुर के नारायणा अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  कोरोना वायरसः आखिर क्यों 83 डॉक्टरों ने मोदी से की कोरेंटाइन में जाने की गुहार!

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।