ब्रेकिंग: चिल्फी चेकपोस्ट में जांच में मिला 1 करोड़ का गांजा, धान भूसा में छिपा कर की जा रही थी तस्करी

कवर्धा। कबीरधाम के चिल्फी थाना के चैकपोस्ट पर जांच के दौरान वाहन में छिपाकर लाए जा रहे करीब 1 करोड़ गांजा बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार ​कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी चिल्फी की ओर से एशर ट्रक में धान भूसा के अंदर गांजा भर तक तस्करी की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेक पाइंट लगाया था। इस दौरान एशर ट्रक को रोकर कर तलाशी के दौरान उसमें भरे धान भूसा की जांच करने पर 30 बोरी के के अंदर 915 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

बरामद गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में सारंगढ़ उड़ीसा का निवासी मनोज निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  50 किलो गांजा के साथ महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार, ओड़िशा से दिल्ली ले जा रहे थे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।