मुंबई। महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्री पद के बंटवारे को लेकर विधायकों में असंतोष थमने

का नाम नहीं ले रहा है। मंत्रीपद न मिलने से नाराज शिवसेना के कोटे से राज्यमंत्री बने अब्दुल सत्तार

के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस के विधायक ने इस्तीफे की धमकी दी है। जालना से विधायक

कैलाश गोरंट्याल ने शनिवार को कहा कि वह पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की

सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

 

गोरंट्याल ने बताया कि उन्होंने यह फैसला जिला कांग्रेस कमिटी की शनिवार को हुई मीटिंग में लिया है।

उन्होंने बताया कि वह पार्टी के प्रदेश प्रमुख बालासाहेब थोराट से मिलेंगे और उन्हें पार्टी के पदों से

अपना इस्तीफा सौंपेंगे। गोरंट्याल के अलावा जालना के म्युनिसिपल काउंसिल और जिला परिषद

के कांग्रेसी भी अपना इस्तीफा सौंपेंगे। विधायक ने दावा कि जालना में सभी तहसीलों के कांग्रेस

पदाधिकारियों ने पहले ही पद छोड़ दिया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  टीआरपी अलर्ट : पहली बार छत्तीसगढ़ में हो सकता है एक करोड़ से अधिक पाकिस्तानी टिड्डियों का हमला, सतर्क रहें और बचाव के लिए करें ये उपाय

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।