ब्रेकिंग: रायपुर में दो से अधिक कोरोना मरीज मिलने पर बनाया जाएगा माइक्रो कंटेनमेंट जोन, तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने प्रशासन अब फूंक फूंक कर कदम रख रही है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अब जिला प्रशासन ने एक नया गाइडलाइन जारी किया है। शहर में अब किसी भी जगह दो से अधिक मरीज मिलने पर इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।

माइक्रो कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत कोरोना नियमों का पालन तो किया जाएगा, इसके साथ ही संक्रमण को देखते हुए सभी आवश्यक एतिहात बरतें जाएंगे। इसके लिए अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को एन. आर. साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

CMHO डॉ. मीरा बघेल ने कहा कि कोरोना रोकथाम के लिए यह कारगर सिद्ध होगा, माइक्रो कंटेनमेंट जोन होने से वहां लोग बाहर नहीं निकल पाएंगे। कोरोना संक्रमण एक दूसरे को फैला नहीं पाएंगा, उस दौरान वहां को लोगों का कोरोना टेस्ट कर दवा खिलाया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।