टीआरपी डेस्क। आप रोजाना जो पानी पी रहे हैं उसकी गुणवत्ता कैसी है, इसकी रैंकिंग बीते दिन केंद्र

सरकार ने जारी की है। इस रैंकिंग में पानी की गुणवत्ता 10 मानकों पर जांची गई,जिसमें राजधानी रायपुर

के पानी को पांचवा स्थान दिया गया है। बता दें कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण

मंत्री राम विलास पासवान ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 21 बड़े शहरों के पानी की रैंकिंग जारी की,

जिसमें मुंबई पहले नंबर पर है। यहां का पानी हर मानक पर पास हुआ है।

वहीं राजधानी दिल्ली की हालत चिंताजनक है। दिल्ली में घरों में सप्लाई होने वाले पानी को 21वीं रैंकिंग दी गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम विलास ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीएसआई) के साथ बैठक बुलाई और सर्वे किया।

उन्होंने कहा कि दो समस्या सबसे बड़ी है एक पीने का पानी और प्रदूषण। हमारा मकसद ना ही किसी सरकार

को दोष देना है और ना राजनीति करना है। जब तक हमारे पास मंत्रालय है तब तक लोगों को स्वच्छ पानी पीने

See also  Raipur City News: नवा रायपुर होलसेल कॉरिडोर योजना रद्द, जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर लगी रोक

की व्यवस्था हो जाए। जो भी राज्य सरकार हमसे मदद चाहती है वो हमसे ले सकती है।

 

शहरों की रैंकिंग

1. मुंबई
2. हैदराबाद
3. भुवनेश्वर
4. रांची
5. रायपुर
6. अमरावती
7. शिमला
8. चंडीगढ़
9. त्रिवेंद्रम
10. पटना
11. भोपाल
12. गुवाहाटी
13. बेंगलुरु
14. गांधी नगर
15. लखनऊ
16. जम्मू
17. जयपुर
18. देहरादून
19. चेन्नई
20. कोलकत्ता
21. दिल्ली

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।