रायपुर। राजधानी के हीरापुर इलाके में सिंघानिया बिल्डकॉन द्वारा बनाए जा रहे हर्षित लैंड मार्क सिटी

प्रोजेक्ट में मजदूरी कार्य करने के दौरान चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी है.

मृतक की मौत के बाद हर्षित लैंड मार्क सिटी प्रोजेक्ट में सुरक्षा के इंतजाम को लेकर सवालिया निशान

खड़े होने लगे हैं.

यह हृदयविदारक घटना शुक्रवार दोपहर में उस दौरान की है, जब हर्षित लैंड मार्क सिटी में मृतक हुमायूं

चौथी मंजिल में बिल्डिंग के रंग-रोगन का काम कर रहा था.

 

इसी बीच एक अप्रिय घटना हुई जिसकेचलते हुमायूं चौथी मंजिल से सीधा नीचे जमीन पर गिर गया. इस दौरान

जमीन पर रखे लोहे की रॉड हुमायूं के गले में घुस गयी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल मौके

पर पहुंची।

 

इसके बाद आनन-फानन में हुमायूं को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर

दिया। इधर इतने बड़े गंभीर हादसे के बाद विडम्बना की बात ये है कि इस मामले में ना तो पुलिस की कार्यवाही

See also  CG WEATHER UPDATE: अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़, मप्र समेत इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान

आगे बढ़ी और नाही सिंघानिया बिल्डकॉन की तरफ से कोई सफाई पेश की गयी है.

 

इस घटना के बाद बड़ा सवाल ये उठता है कि चौथी मंजिल पर काम करने वाले हुमायूं को सुरक्षा के नाम पर क्या

संसाधन उपलब्ध कराए गए थे? इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस क्या कार्यवाही करेगी?

मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है. विवेचना के बाद अपराध दर्ज किया जायेगा।

शिवानंद तिवारी
थाना प्रभारी, कबीर नगर रायपुर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।