राहत: 11 दिन बाद इस्राइल और हमास में युद्धविराम, अमेरिका के दबाव में लिया फैसला
राहत: 11 दिन बाद इस्राइल और हमास में युद्धविराम, अमेरिका के दबाव में लिया फैसला

गाजा पट्टी। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सुरक्षा कैबिनेट ने गाजा पट्टी में 11 दिन से चल रहे सैन्य अभियान को रोकने के लिए एकतरफा युद्धविराम को मंजूरी दे दी है। इस्राइल मीडिया ने देर रात यह जानकारी दी।

मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि हमलों को रोकने के लिए अमेरिका की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद यह फैसला किया गया है। कई रिपोर्ट में कहा गया है कि संघर्ष विराम फैसले से करीब तीन घंटे बाद देर रात दो बजे से लागू हो जाएगा। नेतन्याहू के कार्यालय ने इन रिपोर्ट की तत्काल पुष्टि नहीं की और हमास ने भी इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक हमास के अधिकारियों ने कहा कि इस्राइल के साथ युद्धविराम शुक्रवार सुबह 2 बजे से लागू होगा। इस्राइली कैबिनेट ने युद्धविराम की पुष्टि की है लेकिन इसके लागू होने का समय नहीं बताया है।

बता दें कि यूरोप ने युद्धविराम के लिए इस्राइल पर दबाव बढ़ाया है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तीन दिन में दूसरी बार इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से अगले 24 घंटे में टकराव रोकने की उम्मीद जताई थी। लेकिन, नेतन्याहू इसके लिए तैयार नहीं दिखे थे और गुरुवार को भी गाजा पर हमले जारी रहे।

See also  IND vs NZ: आज जीते तो टीम इंडिया के नाम दर्ज होगा ये रिकार्ड

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।