नई दिल्ली। देश में कोरोना का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या कम हुई, लेकिन मौतों में एक बार फिर इजाफा हो गया। दरअसल, पिछले 24 घंटे में 2,59,591 नए मामले सामने आए, लेकिन मौतों का आंकड़ा 4209 पहुंच गया। इससे लोगों में खौफ काफी ज्यादा बढ़ गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,59,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,60,31,991 हो गई। वहीं, संक्रमण से 4,209 की मौत हो गई। इसके बाद देश में अब तक कोरोना से 2,91,331 लोगों की मौत हो चुकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।