सीजी बिग ब्रेकिंग: सायबर सेल में पदस्थ ASI की हत्या, घर के बाहर टहल रहे जवान पर बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला
सीजी बिग ब्रेकिंग: सायबर सेल में पदस्थ ASI की हत्या, घर के बाहर टहल रहे जवान पर बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला

महासमुंद। बीती रात बदमाशों ने घर के बाहर टहल रहे एएसआई विकास शर्मा पर हमला कर उसकी हत्या कर दी है। विकास महासमुंद सायबर सेल में पदस्थ थे।

घटना कल देर रात की है। बताया जा रहा है कि उनके शासकीय आवासगृह के समीप ही लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पीछे शराब के नशे में आपस में कुछ लोग लड़ रहे थे।

उन्हें हटाने विकास पहुंचे थे। इन्‍हीं लोगों ने विकास पर जानलेवा हमला कर दिया। विकास को नजदीक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। साथ ही इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इधर इस घटना के संबंध में महासमुंद एडिशनल एसपी ने जानकारी दी कि, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

See also  सुको ने केंद्र सरकार और RBI को भेजा नोटिस, बैंक लोन किश्त में छूट तो ब्याज का भार क्यों? मांगा जवाब

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।