मामले की सुनवाई अगले हफ्ते होगी

टीआरपी डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने लॉकडाउन के दौरान बैंक लोन किश्त में छूट पर ब्याज वसूलने के ख़िलाफ़ दायर याचिका पर केन्द्र सरकार और आरबीआई को नोटिस जारी किया।

याचिका में कहा गया है कि बैंकों ने किश्त चुकाने में 3 महीने की छूट दी है, लेकिन इसके एवज में ग्राहकों से ब्याज वसूला जा रहा है। जिसकी वजह से ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते होगी। इधर सुप्रीम कोर्ट की ओर से केंद्र सरकार और आरबीआई को नोटिस जारी करने के बाद ग्राहकों को ब्याज से राहत मिलने की सम्भावना बढ़ गयी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।