सीजी ब्रेकिंग: गुपचुप खाकर 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले बिल्हा ब्लाक के ग्राम देवकीरारी में चाट ठेले में गुपचुप खाने से फ़ूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 25 बच्चों में से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ​रविवार को देवकीरारी में ठेले में बच्चों सहित कई ग्रामीणों ने गुपचुप और चाट खाए जिसके बाद देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कई लोगों को उल्टी होने के बाद सभी को आनन-फानन में उपचार के लिए बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

जिनमें से 2 बच्चों की हालत गंभीर होने पर सोमवार को बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया। जहां उपचार के दौरान देररात 9 वर्षीय मीनाक्षी कोशले पिता चंद्रप्रकाश कोशले की मौत हो गई। वहीं उसकी बड़ी बहन 11 वर्षीय साक्षी कोशले पिता चंद्रप्रकाश कोशले की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज

बीमार ग्रामीणों में रीना (23), दीक्षा (17), मनोरमा (20), दिप्ती (12), दिलेश्वरी(28), अभिलाषा (10), शुभांगी (10), कैलाश (8), हेमलता (37), हेमा बंजारे (44), कुंती बंजारे (30), लक्ष्मीकांत (10), चंद्रकांत (16), गगन (12), मिनाक्षी (9), रोशनी (8), दिलेश्वरी (20), अर्चना (38), संजुलता बंजारे (30) हंशिका बंजारे (18) शामिल हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।