सीजी ब्रेकिंग: नशे के लिए 3 लोगों ने पी कफ सिरप, तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दो गंभीर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बिल्हा ब्लॉक के बरतोरी गांव में नशे के लिए कफ सिरप पीने वाले एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं दो अन्य युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार के दिन बर बरतोरी में मेडिकल शॉप संचालक चौलाराम कौशिक(39) के पास गांव में ही फोटो स्टूडियो चलाने वाला खगेश कौशिक(24) और उसका साथी किशन पारकर (22) मिलने पहुंचे थे। किशन भी बरतोरी का ही रहने वाला है।

दोनों युवकों से चौलराम ने बताया कि उसके पास एक कफ सिरप है, जिससे बहुत नशा होता है। उसकी बातों में आकर खगेश और किशन दवा पीने को तैयार हो गए। इसके बाद तीनों ने 100-100 एमएल की दो कफ सिरप पी ली और अपने-अपने घर चले गए।

घर जाते ही तबीयत बिगड़ी

तीनों के घर जाने के कुछ देर बाद खगेश और किशन कि तबीयत बिगड़ने लगी। घर वालों ने जब जानकारी ली तो उन्होंने मेडिकल दुकान से कफ सिरप पीने की बात उन्हें बताई।

इधर, मेडिकल स्टोर चलाने वाले चौलाराम की तबीयत भी बिगड़ने लगी। देर रात तीनों को सिम्स में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान खगेश की मौत हो गई। वहीं चौलराम और किशन कि हालत गंभीर बनी हुई है।

मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस की तरफ से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।