सीजी ब्रेकिंग: रेडी टू ईट खाकर पहाड़ी कोरवा परिवार के बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-दस्त के बाद अस्तपाल में भर्ती
सीजी ब्रेकिंग: रेडी टू ईट खाकर पहाड़ी कोरवा परिवार के बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-दस्त के बाद अस्तपाल में भर्ती

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा जनपद के ढ़ोढ़र अम्बा ग्राम पंचायत में रेडी टू ईट खाने से पहाड़ी कोरवा परिवार के 11 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सभी बच्चों को देर रात बगीचा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

CG Breaking: After eating ready to eat, the health of the children of Pahari Korwa family deteriorated, admitted to the hospital after vomiting and diarrhea

जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांव में पहुंची है। बगीचा एसडीएम और जनपद सीईओ रात को ही प्रभावित गांव पहुंच गए थे। समाचार लिखे जानें तक बगीचा अस्पताल में सभी का इलाज जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।