नई दिल्ली/कोच्चि/रायपुर। (Weather Update) इस साल तीन दिन पहले केरल तट पर पहुंचा समुद्र में नया सिस्टम नहीं बन पाने के कारण कारवार से आगे नहीं बढ़ पाया, मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कोई सिस्टम डवलेप नहीं होने से मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसकी वहज से देश के कई राज्य एक बार फिर लू के हालत से गुजर रहे हैं।

कर्नाटक में अटका मानसून
कर्नाटक में अटका मानसून

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 4-5 दिन तक इसके तेजी से आगे बढ़ने के आसार भी कम हैं। इसलिए देश के मध्य, उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में यह कुछ दिन देरी से पहुंच सकता है। हालांकि, मंगलवार को तमिलनाडु के निचले हिस्से में मानसूनी बारिश शुरू हो गई, लेकिन सामान्य तौर पर 8 जून तक मानसून पूरे तमिलनाडु को पार कर आंध्रप्रदेश तक पहुंच जाना चाहिए था। देर की वहज से इस साल छत्तीसगढ़ में 15 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है।

See also  IAS राजेश टोप्पो को ड्यू डेट से मिला प्रमोशन, विभाग भी हुआ जारी

भारत में प्री-मानसूनी बारिश 37% कम

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 7 जून तक भारत में प्री-मानसूनी बारिश 37% कम हुई। वहीं उत्तर पश्चिम की बात करें तो प्री मानसूनी बारिश अभी तक 94% कम हुई है। हालांकि पूर्वोत्तर के राज्यों में लगातार बारिश जारी है।यही कारण है कि उत्तर और मध्य भारत में फिर से लू चलनी शुरू हो गई है, जो अगले 2-3 दिन जारी रह सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।