सीजी ब्रेकिंग: सगाई के दिन मंगेतर को आया हार्ट अटैक, सदमे में होने वाली दुल्हन बेहोश
सीजी ब्रेकिंग: सगाई के दिन मंगेतर को आया हार्ट अटैक, सदमे में होने वाली दुल्हन बेहोश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में एक परिवार की खुशिया उस वक्त गम में बदल गई, जब उन्हें यह पता चला कि जिस लड़के से उनकी बेटी की सगाई होने वाली है वह इस दुनिया में नहीं रहा।

जानकारी के अनुसार पाटन में दो परिवारों के बीच रिश्ता तय होने के बाद सगाई की तैयारियां चल रही थीं। शाम को लड़का और लड़की सगाई होने वाली थी, लेकिन सुबह ही लड़के वालों की तरफ से फोन आया कि दीपक अब इस दुनिया में नहीं रहा।

दीपक वर्मा

इतना सुनते ही लड़की वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की ने जब यह खबर सुनी तो वह सदमें से बेहोश हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पाटन पुलिस के मुताबिक अरसनारा निवासी दीपक वर्मा (28) की सगाई 1 मई को रायपुर स्थित ग्राम गिरोध में होनी थी।

दोनों ही परिवारों में सगाई की तैयारी चल रही थी। लड़की वालों और लड़के वालों ने अपने अरमानों के मुताबिक सगाई के लिए खरीदारी की थी। सुबह से ही घर वाले सगाई में जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। सुबह सात बजे के करीब दीपक को अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी सांसें हमेशा के लिए थम गईं।

See also  ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत असम में फंसे, CAB को लेकर राज्य में जारी है भारी विरोध प्रदर्शन

लड़के की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पीएम के बाद परिजनों को सौपा। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। माह भर पहले ही परिजनों ने रिश्ता तय किया था। मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसरा हुआ है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।